- Hindi News
- 4 साल बाद नागौर बीकानेर हाईवे पर जमीन अवाप्ति शुरू
4 साल बाद नागौर-बीकानेर हाईवे पर जमीन अवाप्ति शुरू
378.07 करोड़ का है प्रोजेक्ट
नागौरसे बीकानेर आने-जाने में हाइवे संख्या 89 पर अभी औसतन 2 से सवा दो घंटे लगते हैं। लेकिन हाईवे का निर्माण होने के बाद इस सड़क मार्ग से सवा और डेढ़ घंटे में ही बीकानेर पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए नागौर-बीकानेर हाइवे के नवीनीकरण का काम में तेज हो गया है। अभी 7.5 मीटर चौड़ी सड़क है उसे 30 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बुधवार से सड़क के दोनों ओर आने वाले मकानों को चिह्नित कर अधिग्रहण किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद नागौर और बीकानेर के बाशिंदों को बड़ी राहत मिलेगी।
नागौर से बीकानेर के बीच पांच रेलवे फाटक हैं। सभी पर ओवर ब्रिज बनेंगे। नागौर शहर स्थित बीकानेर फाटक का काम अलग बजट में है, बाकी की योजना एनएच के इसी नागौर-बीकानेर पीपीपी प्रोजेक्ट के बजट में है। भास्कर ने जाना कि इस डबल लेन विद पेव्ड शोल्डर रोड के बनने से आमजन को क्या नुकसान होगा और क्या फायदा मिलेगा।
^इस मेगा हाइवे के लिए एक साल तक ट्रैफिक सर्वे किया था। सर्वे के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था। अधिकारियों ने समझाया तो अब लोग काफी को-ऑपरेट कर रहे हैं। मोहसिनकुरैशी, इंजीनियर,राशि डिजायन, सोल्यूशन कंपनी।
^फ्रेम्डस्ट्रक्चर , लॉर्ड बेरिंग (पत्थर) कच्चे निर्माण के आधार पर हम मकानों का मुआवजा तय करके एनएचएआई को रिपोर्ट सौंपेंगे। -राहुलकुमार, इंजीनियर,राशि डिजाइन, सोल्यूशन कंपनी।
इस रोड के बनने के बाद ही इसकी अहमियत पता चलेगी, कार्य प्रगति पर है। आरओबी भी 378.07 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट कॉस्ट में शामिल है। अनिलधोलिया, एईएन,नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नागौर।
> राशि डिजाइन सोल्यूशन कंपनी पहले दौर में करीब 30 किमी की सड़क पर आने वाले विभिन्न मकानों, बाड़ों अन्य निर्माण कार्यों का पूरा सर्वे करके रिपोर्ट सौंपेगी। पीडब्ल्यूडी के स्टैंडिंग ऑर्डर के आधार पर इनकी टूट-फूट का मुआवजा तय किया जाएगा।
पहले दौर में 30 किमी सड़क
मकानों काे किया चिह्नित
>अलाय, श्रीबालाजी, देशनोक पलाना के रेलवे फाटक भी हाईवे की जद में रहे हैं।
चार रेलवे फाटक भी आएंगे
बीकानेर सीमा के नोखा मंडी, नोखा गांव, बीकासर, भामटसर, पारवा, राशि सर, देशनोक, पलाना, उदरामसर, गंगा शहर होंगे शामिल
नागौर सीमा के गोगेलाव, बारानी, अलाय, श्रीबालाजी होंगे शामिल
नागौर बीकानेर के शामिल गांव