साधारण सभा स्थगित
डेगाना. डेगानापंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को होने वाली साधारण सभा स्थगित कर दी गई है। जिला परिषद नागौर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ की ओर से अवगत करवाया गया कि विधायक सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक को शुक्रवार को अन्य राजकीय कार्यों में व्यस्त रहने के कारण बैठक में भाग नहीं लेने की वजह से साधारण सभा स्थगित कर दी गई है।