- Hindi News
- सोयला में रुई की फैक्ट्री में आग, 110 ट्रॉली कपास जला
सोयला में रुई की फैक्ट्री में आग, 110 ट्रॉली कपास जला
पुलिस और ग्रामीणों ने की मदद
आगकी भेंट में ट्रैक्टर भी जलकर के राख हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल पहुंच गई थी लेकिन करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े छह बजे तक आग पर काबू हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसी ने शॉर्ट सर्किट तो किसी ने ट्रैक्टर से उठी चिंगारी से आग लगने का कारण बताया है। यह फैक्ट्री 16 बीघा जमीन में फैली है। खेड़ापा थानाप्रभारी सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे स्थिति को संभाला। दो दमकल जोधपुर दो दमकल नागौर से पहुंची मगर उनके प्रयास नाकाम रहे। मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए नलकूपों के पाइप से आग पर पानी का छिड़काव करने के प्रयास किए गए लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। आग हवा के साथ तेजी से फैलती चली गई। इससे फैक्ट्री में रखी रूई मशीन एवं ट्रैक्टर जलकर राख हो गए।
खींवसर/नागौर. नागौरजिले की सीमा से लगते जोधपुर जिले के सोयला कस्बे में गुरुवार को एक जिनिंग फैक्ट्री में भभकी आग से लाखों रुपए का कपास और मशीनें जलकर राख हो गई। आग की इस घटना से सोयला आसपास के गांवों में अफरा तफरी रही। छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर यहां रखे 110 ट्रॉली कपास को बचाया नहीं जा सका।सोयला की सांवरिया जिनिंग फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई आग की शुरुआत पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे कपास से हुई। इसके बाद फैक्ट्री में आग लगना शुरू हुई। 15 मिनट में ही आग से पूरी फैक्ट्री भभकने लगी। यहां मौजूद लोग दौड़कर बाहर भागे। ग्रामीणों की मदद से लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके तत्काल बाद दमकल कार्यालयों को फोन किया गया। आसपास कोई दमकल कार्यालय नहीं होने पर नागौर जोधपुर प्रशासन को फोन किया गया। नागौर में जिनिंग फैक्ट्री चलाने वाले व्यवसायी धर्मेंद्र तापडिय़ा भी अपने निजी कार्मिकों को लेकर मदद के लिए सोयला पहुंचे। तीन घंटे तक आग लगती रही। हादसे में 110 ट्रॉली कपास जलकर राख हो गया।