पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में आज से अर्द्धवार्षिक परीक्षा

जिले में आज से अर्द्धवार्षिक परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में आज से अर्द्धवार्षिक परीक्षा

भास्कर न्यूज | नागौर

जिलासमान परीक्षा योजना के तहत संचालित होने वाली अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुक्रवार से शुरु होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद्र व्यास ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सरकारी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की कक्षा 9 से 12 तक की अद्र्ध वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से दो पारियों में होगी। प्रथम पारी का समय सुबह 9.15 से 12.30 बजे तक रहेगा तथा द्वितीय पारी का समय दोपहर 1.15 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। संस्थाप्रधानों को समय विभाग चक्र के अनुसार परीक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए है। उधर, कई स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण सरकारी स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा नहीं होने पर अभिभावकों बच्चों ने रोष जताया है।

शिक्षा जगत