पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में पासपोर्ट अदालत कल

जयपुर में पासपोर्ट अदालत कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में पासपोर्ट अदालत कल

भास्कर न्यूज | नागौर

जयपुरके झालाना डूंगरी स्थित पासपोर्ट कार्यालय में 13 दिसंबर को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा नागौर जिले के भी पासपोर्ट धारकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर विवेक जैफ ने बताया कि इस दौरान सभी जिलों के वो आवेदक सकते हैं। जिनकी फाइल ऑब्जेक्शन के कारण अटकी है। वे मूल दस्तावेजों के साथ अपनी बात रख सकते हैं। अदालत सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। मौके पर ही मामलों का निस्तारण किया जाएगा। नागौर के लोग सुबह साढ़े सात बजे नागौर जयपुर इंटरसिटी से भी रवाना होकर सीधे जयपुर पहुंच सकते हैं। जिन लोगों के पासपोर्ट किसी कारणवश अटक गए हैं, वे अपनी शिकायत पेश कर सकेंगे।

राहत की बात