- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा के पात्र व्यक्तियों का किया जाए सत्यापन
खाद्य सुरक्षा के पात्र व्यक्तियों का किया जाए सत्यापन
कलेक्टर ने देखा स्टेडियम, बोले: खेल गतिविधियों में लाएंगे सुधार
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनीं आमजन की समस्याएं
नागौर. संपर्कसमाधान के तहत गुरुवार को कलेक्टर राजन विशाल ने कलेक्ट्रेट स्थित आईटी केन्द्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसुनवाई की। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कलक्टर ने आमजन से परिवाद प्राप्त किए तथा परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों तथा विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पेंशनधारियों का सत्यापन 31 दिसम्बर तक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन करने के लिए भामाशाह नामांकन शिविरों की प्रतीक्षा नहीं की जाए। एक प्रकरण के सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक को निर्देश दिए कि समानीकरण एकीकरण की प्रक्रिया के बाद खाली हुए विद्यालय भवनों की सूचना अपडेट की जाए। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकता होने पर आंगनवाड़ी केन्द्रों को खाली भवनों में स्थानांतरण हो सके। सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंताओं को संविदा श्रमिकों की सूची संबंधित विकास अधिकारियों को उपलब्ध के निर्देश दिए। परिवहन अधिकारी को मोबाइल डीजे के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में रैन बसेरों की स्थापना तथा इनके रख-रखाव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
नागौर. कलेक्टरपरिसर स्थित आईटी केंद्र में जनसुनवाई के दौरान मौजूद कलेक्टर राजन विशाल अन्य अधिकारी।
कलक्टर ने विकास अधिकारियों तथा अधिशाषी अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम तहत पात्र लोगों का भौतिक सत्यापन के निर्देश के साथ साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि संपर्क समाधान आमजन की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए जिला स्तर का सर्वोच्च स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत दर्ज होने वाले प्रकरणों को पूरी संजीदगी से निस्तारित किया जाए।