- Hindi News
- भाजपाई कल जाएंगे जयपुर, 20 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य
भाजपाई कल जाएंगे जयपुर, 20 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य
नागौर.भाजपा सरकारके प्रदेश में एक साल पूरे होने पर जयपुर में 13 दिसंबर को सम्मेलन होगा। इसमें नागौर जिले से भी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भाग लेंगे।भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया ने बताया कि खींवसर क्षेत्र से ढाई हजार कार्यकर्ता 13 दिसंबर को सुबह साढ़े छह बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायत स्तर पर 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
मेहरिया ने बताया कि भाजपा के एक साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की शुरुआत हुई है। नहरी पानी को लेकर नागौर में काम शुरू हुआ है तो वहीं किसानों को पूरी बिजली देने, स्कूलों की क्रमोन्नति, गौरव पथ बनाने का भी निर्णय हुआ है। खींवसर मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महामंत्री महावीर सांदू, अर्जुनराम मेहरिया, उम्मेद सिंह, धारूराम बेड़ा, बाबूलाल लोमरोड़, रोशन उपाध्याय आदि ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जयपुर में होने वाले भाजपा के सम्मेलन के लिए लोगों को आमंत्रण दिया। इसी प्रकार नागौर जायल क्षेत्र में जायल विधायक मंजू बाघमार, जिला महामंत्री जगबीर छाबा, पूर्व प्रधान अजीत सिंह भाटी, छोगा राम बिडियासर आदि ने जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता ने बताया कि जिले से 20 हजार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। उत्ता ने बताया कि नागौर विधानसभा क्षेत्र में महामंत्री पाबू राम ज्याणी, भंवर विश्नोई, नरेंद्र गहलोत आदि ने जनसंपर्क किया।
रोल.राजस्थानसरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर रोल से अनेक कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। गुरुवार को बैठक के दौरान सभी को व्यापक प्रचार प्रसार की सामग्री बांटी गई।