शिविर में आए 200 आवेदन
नागौर. नगरपरिषद परिसर में चल रहे भामाशाह शिविर में गुरुवार को वार्ड संख्या 27 28 के लोगों के आवेदन लिए गए। इस दौरान यहां महिलाओं, बच्चों युवाओं की भीड़ रही। शिविर में 200 लोगों ने आवेदन किए। वार्ड 28 के पार्षद तौफिक रजा ने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्थाएं की गई। वार्ड संख्या 28 में अब तक 150 आवेदन चुके हैं जबकि 27 से 52 आवेदन आए हैं। पार्षद तौफिक ने बताया कि शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फरजाना सीमा परवीन, नगर परिषद के रामा किशन, मोहम्मद फारूख आदि का सहयोग रहा। इस दौरान परिषद आयुक्त पोकर चौहान ने मॉनिटरिंग की।