स्वस्थ शरीर में निवास करता है स्वस्थ मन
साक्षात भगवान का स्वरूप है गौ: शास्त्री
ढूंढिया गांव में भागवत कथा 14 से
शिवपुरामें गुरुवार को श्रीमदभागवत कथा का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास हनुमान मंदिर में किया गया जिसमें तीसरे दिन गांवों से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक आचार्य बजरंग शास्त्री की भक्ति वाणी से भक्तजन झूम उठे। शास्त्री ने कहा कि गौ साक्षात भगवान का स्वरूप है। साथ ही धरती पर गौ साक्षात श्रीकृ़ष्ण का स्वरूप है। उसकी सेवा मात्र से प्रभु की भक्ति मनुष्य पाता है। आप अपने घर में अगर श्रद्धापूर्वक गौ सेवा करें तो धन और वैभव बढ़ेगा।
गौ सेवा से बड़ा पुण्य नहीं है। देवताओं का हृदय एवं पितरों का कवच दोनों का मूल आधार गौ माता है। कथा सुनने के लिए गुढ़ा भगवानदास, सिंगड़, गोगेनाडा, सुखवासी, लूणदा, जोशियाद, भंवाद, नंदवाणी, बसवाणी, चातरा मांझरा सहित कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
रायधनु. शिवपुरामें श्रीमद भागवत कथा श्रवण करते श्रद्धालु।
जोधियासी. ग्रामढूंढिया में नखत बन्ना के मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा 14 दिसंबर से शुरू होगी। समाजसेवी खेमसिंह ने बताया कि कथावाचक महाराज प्रकाश पंचारिया श्रीमदभागवत का वाचन करेंगे। कथा का समय दोपहर 12 से 4 बजे तक रहेगा। कथा को लेकर खेतास, मांडेली, जीवणबेरा, कंवलीसर पंपलेट बांटे गए।
नागौर. रामपोलमें रामकरण महाराज की बरसी पर गुरुवार को सत्संग में रामनामी महंत संपत महाराज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे मन शरीर दोनों ही स्वस्थ रहेंगे। इनकी स्वस्थता से भौतिक एवं आध्यात्मिक शक्तियां प्राप्त करने में सरलता मिलती है। जिसकी आत्मा इंद्रियां और मन प्रसन्न निर्मल होंगे वही मानव जीवन में कुछ कर सकता है। सुख-दुख में पड़ा हुआ मानव अपने शरीर का विकास एवं समाज की सेवा तथा प्रभु की शक्ति सफलता पाना बहुत कठिन है। संत मुरली राम ने बताया कि शनिवार रात्रि में संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन होगा।