पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने चांदी के व्यापारियों ने पाली की घटना के विरोध में दिया ज्ञापन

सोने-चांदी के व्यापारियों ने पाली की घटना के विरोध में दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्णव्यवसायी सुरक्षा समिति की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में बताया कि पाली शहर के स्वर्ण व्यवसायी दीपक सोनी के साथ लूटपाट कर हत्या कर दी गई। यह निंदनीय है। वारदात में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई।बाजरवाड़ा चौक से बड़ी संख्या में सोना-चांदी के व्यापारी जुलूस के रूप में लाडिया बाजार, सर्राफा बाजार, तिगरी बाजार, काठडिय़ों का चौक, नकाश गेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

जुलूस में गोविंद सोनी, राकेश कड़ेल, गोविंद सोनी, ईश्वरचंद सोनी, सुरेश मराठा, सुनील सोनी, अनिल सोनी, प्रवीण सोनी, सुरवीर सुराणा, धीरेंद्र समदड़िया, तुलसीराम सोनी, बालकिशन डांवरा, मुजीबर बंगाली, कुतुब बंगाली, नथमल कड़ेल, राजकुमार पहाड़िया, नरेंद्र सुराणा, छोटमल सोनी, मनोज सोनी, भगवती प्रसाद सोनी, संदीप सोनी, ओमप्रकाश सोनी, लाला सोनी, संतोष सोनी दामोदर सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें गोविंद सोनी ने अपने संबोधन में पाली कांड की कड़े शब्दों में निंदा की।