पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. गांवसाढोकण की गोचर अंगौर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि 2006 से लगातार 2014 तक अतिक्रमण हटाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पाए। इस कारण ग्रामीणों ने जोधपुर हाईकोर्ट के समक्ष याचिका पेश की। 13 नवंबर, 2013 को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए। तीन माह में हटाने के लिए आदेश दिए गए। हाइकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 14 जुलाई को कलेक्टर को फिर से ज्ञापन दिया गया, इस पर कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के आदेश जारी किए, लेकिन इस आदेश की पालना नहीं हुई।