- Hindi News
- नहीं चलेगी खानापूर्ति, स्कूलों का होगा प्रभावी निरीक्षण
नहीं चलेगी खानापूर्ति, स्कूलों का होगा प्रभावी निरीक्षण
स्कूलों के शैक्षिक स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने जिले ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मासिक टारगेट देकर स्कूलों का निरीक्षण करने बच्चों की पढ़ाई में सुधार के निर्देश दिए है।
जिला स्तर पर भी जिला शिक्षा अधिकारी प्रांरभिक ने ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें स्कूलों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त डॉ. प्रिया बलराम शर्मा ने बताया कि स्कूलों के अवलोकन के दौरान महज औपचारिकता पूरी नहीं करते हुए स्कूल का वास्तविक निरीक्षण किया जाए तथा एक दिन में एक ही स्कूल का अवलोकन करना होगा। अधिकारियों के मासिक मानदंडों को पूरा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह है प्रतिमाह टारगेट
रिक्त पद राह में रोड़ा
शिक्षापरिषद की ओर से स्कूलों का अवलोकन करने के लिए अधिकारियों को भले ही टारगेट दिए है मगर जिले में अधिकतर रिक्त पदों के चलते प्रभावी निरीक्षण में परेशानी सामने रही है। जिला शिक्षा अधिकारी को सर्व शिक्षा अभियान, कोर्ट केस, जिला स्तरीय साप्ताहिक बैठकों आदि में उपस्थित होने से निरीक्षण प्रभावी नहीं हो पाते है वहीं कई ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को अपने विभाग के अलावा दूसरे विभागों के अतिरिक्त कार्यभार होने से भी परेशानी हो रही है।
होगीप्रभावी मॉनिटरिंग
^अधिकारीस्कूलों में जाकर सघन निरीक्षण करेंगे तथा बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। निर्धारित कार्ययोजना के आधार पर स्कूलों का अवलोकन के निर्देश दिए है। खानापूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीतारामगर्ग, जिलाशिक्षा अधिकारी प्रारंभिक-नागौर
अवलोकित किए जाने वाले स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी 5
जिला परियोजना समन्वयक(एसएसए) 5
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी 5
उप जिला शिक्षा अधिकारी 8
एडीपीसी एसएसए 5
एपीसी एसएसए 8
कार्यक्रम सहायक एसएसए 8
ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी 8
एबीईईओ 12
संदर्भ व्यक्ति 15
रिक्त पद राह में रोड़ा
शिक्षापरिषद की ओर से स्कूलों का अवलोकन करने के लिए अधिकारियों को भले ही टारगेट दिए है मगर जिले में अधिकतर रिक्त पदों के चलते प्रभावी निरीक्षण में परेशानी सामने रही है। जिला शिक्षा अधिकारी को सर्व शिक्षा अभियान, कोर्ट केस, जिला स्तरीय साप्ताहिक बैठकों आदि में उ