पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युतीकरण के लिए 50 लोगों की आबादी को माना जाए आधार : सांसद

विद्युतीकरण के लिए 50 लोगों की आबादी को माना जाए आधार : सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| सांसदसीआर चौधरी ने गुरुवार को लोकसभा में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 100 से ज्यादा आबादी की ढाणियों के स्थान पर 50 से ज्यादा आबादी की ढाणियों को लेने का मुद्दा उठाया। पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश लोग ढाणियों में निवास करते है, जहां पर पानी एवं बिजली की समस्या है। अधिकांश जगहों पर 50 लोगों तक ढाणियां आबाद है। वर्तमान में ढाणियों की आबादी का मापदंड 2001 की जनसंख्या के आधार पर तय किया गया है। इससे अनेक ढाणियां विद्युतीकरण से वंचित हो रही है।

सभीगांव जुड़ेंगे मोबाइल नेटवर्क से

नागौर| आगामीवर्षों में केन्द्र सरकार हर गांव को मोबाइल नेटवर्क में शामिल करेगी। यह जानकारी केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने लोकसभा में नागौर सांसद सीआर चौधरी के सवाल के जवाब में दी। सांसद ने पूछा कि क्या सरकार राजस्थान समेत देशभर में वंचित गांवों में भी मोबाइल सेवा प्रदान करने के लिए मोबाइल नेटवर्क तय कर रही है। मंत्री प्रसाद ने बताया कवर नहीं किए गए मोबाइल कवरेज रहित बसे हुए गांवों को मोबाइल संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि से वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक स्कीम भी विचाराधीन है। देशभर में 55,669 गांव ऐसे है जिनमें मोबाइल कवरेज नहीं है। दूर संचार सेवा प्रदाता को उनके लाइसेंस करार में दिए गए रोलआउट दायित्वों के अनुसार 2जी सेवाओं के लिए लाइसेंस की प्रभावी तारीख से प्रथम वर्ष में 10 प्रतिशत शहरों तथा तीसरे वर्ष में 50 प्रतिशत जिला शहरों को कवर करना होता है।