पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी खाने की आठ नई स्टॉलें, मिल्क पार्लर भी

रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी खाने की आठ नई स्टॉलें, मिल्क पार्लर भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिकट के लिए दूसरी खिड़की क्यों नहीं खोलते

सीनियरडीसीएम मैत्रेयी चारण ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधिकारियों से पूछ लिया कि गाड़ियों की आवाजाही के दौरान यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि दूसरी बुकिंग खिड़की भी खोली जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। स्टेशन परिसर की सफाई पर ध्यान दिया जाए। मैत्रेयी ने कहा कि सफाई का ठेका 16 जनवरी को खत्म हो जाएगा। आगे के ठेके पर विशेष तौर पर सफाई को प्राथमिकता देने के आधार पर ही ठेका दिया जाएगा। प्लेटफार्म पर रखे स्वयं सेवी संस्थाओं के ठेलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सर्दियों में इन ठेलों को दूसरी जगह रखवाया जाए।

रिफ्रेशमेंटरूम जल्द खुलेगा-

उन्होंनेकहा कि क्लास रेलवे स्टेशन पर जल्द ही रिफ्रेशमेंट रूम खुलेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब आने वाले दिनों में नागौर रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की सुविधा एवं उच्च क्वालिटी की खाद्य सामग्री अब नागौर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी। इस पर ट्रेन में यात्रियों को इसकी सुविधा का फायदा मिल सकेगा।

मैत्रेयी चारण

नागौर. स्टेशनमास्टर कक्ष का निरीक्षण करती हुई सीनीयर डीसीएम मैत्रेयी चारण।