योग शिविर का आयोजन
नागौर. साढोकणरोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रेमचंद डोसी ने छात्र-छात्राओं को योग के बारे में जानकारी दी। डोसी ने बच्चों को बताया कि योग से शरीर में स्फूर्ति एवं तेज बुद्धि का विकास होता है। संस्था निदेशक हरदेव गारू भी मौजूद रहे।