पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के फर्जी लेटरपेड मामले में संदिग्धों से पूछताछ

विधायक के फर्जी लेटरपेड मामले में संदिग्धों से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| स्थानीयविधायक हबीबुर्रहमान के नाम से फर्जी लेटर पेड बनाकर जयपुर की एक संस्था के नाम 20 लाख रुपए देने की अनुशंषा करने के मामले में कोतवाली पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। चार नवंबर को जिला परिषद सीईओ ने मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोपियों ने विधायक के नाम से फर्जी लैटर पेड जाली दस्तखत कर एक संस्था में दरी चटाई दिलाने के लिए 20 लाख देने की अनुशंसा की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सांवर लाल जाट को जांच सौंपी। गुरुवार को पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों से मामले में पूछताछ की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फर्जी लेटरपेड से फर्जी स्वीकृति करने के मामले में जयपुर की एक संस्था दो महिलाओं के नाम भी सामने रहे हैं।