- Hindi News
- कांग्रेस का धरना कल, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा आएंगी
कांग्रेस का धरना कल, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा आएंगी
नागौर. भाजपासरकार की एक साल की विफलताओं के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर के आहवान पर 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की तरफ से धरना दिया जाएगा। धरने में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा समेत कांग्रेस के पूर्व विधायक, मंत्री जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलफराज खान ने बताया कि जिलाध्यक्ष मंजू मेघवाल की अध्यक्षता में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के शासन को एक वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार की विफलता, जन विरोधी नितियों, कानून व्यवस्था की असफलता एवं महंगाई, बिजली, पानी तथा किसानों को खाद की कमी के मुद्दे पर सरकार का विरोध किया जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। पूर्व सांसद के निजी सहायक धीरज कुमार ने बताया कि डॉ. ज्योति मिर्धा शनिवार को नागौर में धरना प्रदर्शन के बाद सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं आमजन से भी मिलेंगी।