पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. शहरके इंदिरा कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को झगड़ा करते पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसआई शंकर सिंह ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी चतुर्भुज सिखवाल उसकी प|ी सरस्वती का पड़ौस के मकान में किराए रहने वाले खंगार निवासी देवेन्द्र कुमार खारिया निवासी रामकिशोर से झगड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को थाने ले आई, लेकिन यहां चारों ही मामले को सुलझाने के बजाए और ज्यादा उलझ गए। इस दौरान मिर्धा कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश खोजा भी वहां पहुंच गया और एक पक्ष का साथ देने लगा। पुलिस ने सभी को शांति भंग में गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। सभी को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर पाबंद करते हुए रिहा कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में मारपीट परेशान करने के आरोप में मामले दर्ज करवाए गए हैं।

लूटके आरोपी रिमांड पर

नागौर.बीकानेररोड स्थित डीटीओ कार्यालय के सामने 10 माह पहले टैंकर चालक का अपहरण कर लूट के मामले में कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी एसआई बुद्धा राम चौधरी ने बताया कि टैंकर से डीजल लूट के मामले में सीकर जिले के खाटू श्यामजी थानांतर्गत नला की ढाणी डूकिया निवासी हर लाल पुत्र रामेश्वर जाट, राणौली थानांतर्गत लडाणा निवासी रणवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह राजपूत सीकर के सामेर निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र सुंडाराम जाट को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से लूट की राशि अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।