तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली इसी माह से
जयपुर | आरएसआरडीसीइसी महीने प्रदेश के तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली शुरू करेगा। इनमें जोधपुर-ओसियां, फलौदी की सड़क शामिल रहेगी। इसी तरह बाड़ी-बसेड़ी- बयाना-भुसावर-छोंकरवाड़ा-खेड़ली पर टोल वसूली होगी। इसके अलावा बांसवाड़ा से रतलाम की ओर जाने वाली सड़क पर टोल वसूली होगी। आरएसआरडीसी की ओर से कारों के लिए संभवत: 30 रुपए से 40 रुपए तक चार्ज किए जा सकते हैं। हालांकि ये चार्ज सिर्फ 31 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रेल से नया टैरिफ लागू होगा। गौरतलब है कि जयपुर- जोबनेर - कुचामन से नागौर तक चार नए टोल 1 दिसंबर से आरएसआरडीसी ने शुरु कर दिए हैं।
येहै तीन टोल की स्थिति।
-जोधपुर ओसियां- फलौदी सड़क, 15 दिसंबर से। टोल के अंतर्गत सड़क की लंबाई 122 कि.मी. ये टोल 2032 तक रहेगा।
- बाड़ी-बसेड़ी- बयाना-भुसावर - छोंकरवाड़ा- खेड़ली 10 दिसंबर से। टोल के अंतर्गत सड़क की लंबाई 77 किमी.। ये टोल 2036 तक
- बांसवाड़ा - रतलाम, मप्र सीमा तक- 8 दिसंबर टोल के अंतर्गत सड़क की लंबाई 38 किमी। ये टोल 2031 तक रहेगा।
आरएसआरडीसीने सीकर, चला के टोल को शिफ्ट नहीं होने की पैरवी की
आरएसआरडीसीने पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट भेजकर सीकर, चला के टोल को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने की पैरवी की है। ये टोल सड़क कोटपूतली, नीम का थाना, सीकर कुचामन को जोड़ रही है। आरएसआरडीसी ने अपनी रिपोर्ट में तर्क दिया है। कि ये टोल मौके पर से हटा या आसपास शिफ्ट हुआ तो टोल से गुजरने वाला ट्रैफिक पिपराली नेशनल हाईवे से होता हुआ सीकर आएगा। इससे राजस्व का नुकसान होगा। डेढ़ - दो साल से मरम्मत कार्यों के कारण इस टोल पर वसूली कार्य रोका गया था। पांच माह पूर्व इस टोल पर वसूली शुरु हुई थी लेकिन इस टोल के खिलाफ जन आंदोलन भड़क उठा था। जनता के विरोध को देखते हुए टोल वसूली रोक दी गई थी।