पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर विभाग अग्रिम टैक्स जमा करवाने के लिए चलाएगा मोटिवेशन कार्यक्रम

आयकर विभाग अग्रिम टैक्स जमा करवाने के लिए चलाएगा मोटिवेशन कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-जोधपुर, बाड़मेर नागौर में इनकम टैक्स कार्यालयों में आयोजित होगा कार्यक्रम

भास्कर न्यूज. जोधपुर. आयकरविभाग बड़े कर दाताओं को अग्रिम टैक्स जमा करवाने को प्रेरित करने के लिए चार दिन का मोटिवेशन कार्यक्रम चलाएगा। यह कार्यक्रम बुधवार से जोधपुर, बाड़मेर नागौर में सभी इनकम टैक्स कार्यालयों में चलेगा। आयकर आयुक्त (द्वितीय) ओपी मीणा ने बताया कि 12 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर बड़े कर दाताओं को टैक्स जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बाड़मेर नागौर में जॉइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। आयकर आयुक्त (प्रथम) केआर मीणा ने बताया कि जोधपुर में उनके कक्ष में कार्यक्रम होगा।