पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला समान परीक्षाएं 12 से

जिला समान परीक्षाएं 12 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ मूंडवा. नागौरजिला समान परीक्षा योजना के तहत जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं की लिखित अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 12 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 24 दिसम्बर तक चलेंगी। नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होंगी। प्रथम पारी प्रात: सवा नौ बजे से साढ़े बारह बजे द्वितीय पारी मध्याह्न सवा एक बजे से सायं साढ़े चार बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा की अवधि सवा तीन घंटे होगी।