हार्ट अटैक से ट्रक चालक की मौत
जायल. नागौर-डीडवानारोड़ से गुजर रहे एक हरियाणा के ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार हरियाणा के हिसार निवासी ट्रक चालक सुभाष बिश्नोई (50) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे साथी ट्रक चालक उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। इलाज के बाद चिकित्सालय से बाहर निकलते समय सुभाष को हार्ट अटैक आया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।