जिला प्रमुख ने किया दौरा
हरसौर. सोमवारशाम नागौर जिला प्रमुख बिंदु चौधरी ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चौधरी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख चौधरी ने कहा कि देशभर के चुनावों में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। नगर-निकाय चुनावों में तो कांग्रेस का सफाया ही हो गया। आने वाले जिला परिषद चुनावों में भी भाजपा परचम लहराएगी। इस अवसर पर श्रवणकुमार ढाका, जलालुद्दीन देशवाली, दौलत खां मुल्तानी, कुतुबुद्दीन मुल्तानी, मईनुद्दीन, अमीरुद्दीन मुल्तानी, सलीम मोहम्मद, लक्की, परवेज सहित अनेक लोग मौजूद थे।