पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उर्दू शिक्षा सहयोगियों का मानदेय जमा

उर्दू शिक्षा सहयोगियों का मानदेय जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. मदरसाबोर्ड की ओर से मानदेय पर लगाए गए छठे चरण के सभी मदरसा उर्दू शिक्षा सहयोगियों का अक्टूबर 2014 तक मानदेय मदरसे के खातों में जुलाई 2014 से मानदेय वृद्धि लगाकर जमा कराने के लिए राशि जारी कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नासिर खान गौरी ने बताया कि मदरसा कमेटी संबंधित शिक्षा सहयोगियों को राशि का भुगतान कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र कार्यालय को भेजे। ताकि अग्रिम राशि के भुगतान की कार्यवाही की जा सके। अगर किसी मदरसे के खाते में तकनीकी खराबी के कारण राशि जमा नहीं हुई तो लिखित में सूचित करें। तीन शिक्षा सहयोगियों के पूर्व का मानदेय अलग से बोर्ड द्वारा जल्द जमा करा दिया जाएगा।