पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी से मोहल्लेवासी परेशान

गंदगी से मोहल्लेवासी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंदगी से मोहल्लेवासी परेशान

नागौर.शहरके सलेऊ रोड स्थित आंधिया पीपल खान मोहल्ले के लोग इन दिनों गंदगी के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। सत्यनारायण सेन, कुलदीप सेन, महेश, भैरू सिंह, देवी लाल, जोर सिंह, मुकेश, पिंटू, महेंद्र, पवन, ओमप्रकाश सहित लोगों ने बताया कि नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा शहर की सारी गंदगी मोहल्ले में डाल दी जाती है। इससे बदबू के कारण रहना दुश्वार हो गया है, वहीं मच्छर, मक्खियां भी पनप रही हैं। गंदगी से आम रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। लोगों ने कई बार ठेकेदार नगर परिषद काे अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।