पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच माह बाद भी वेतन नहीं

पांच माह बाद भी वेतन नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. परिवीक्षाधीनफार्मासिस्ट कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरीयड पूर्ण होने के बावजूद नियमित वेतन भुगतान नहीं मिलने को लेकर सोमवार को चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया कि चिकित्सा विभाग में वर्ष 2011 की फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के जरिये 1400 फार्मासिस्ट की भर्ती की गई थी। इसके तहत फार्मासिस्ट कर्मचारियों का दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा हो गया है। इसे पांच माह बीत चुके हैं मगर नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। इस वजह से जिले के फार्मासिस्ट आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।