पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मण रहे प्रथम

वाद-विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मण रहे प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयबीआर मिर्धा कॉलेज में सोमवार को मानवाधिकार सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में लक्ष्मण विश्नोई प्रथम, स्वराज लक्ष्मी दूसरे सुरेश पारीक तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक भूमिका में हनुमानराम एवं पूर्णिमा झा तथा विजयलक्ष्मी जैन थे। संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता हनुमानराम कड़वासरा ने कहा कि संकीर्णता से दूर रहकर अंतरराष्ट्रीय मानव बनें। इस अवसर पर एडीएम एएच गौरी ने भेदभाव रहित समाज की स्थापना के साथ बौद्धिक विकास को मजबूत करने की बात कही। उपाचार्य प्रो. एसआर रिणवां ने व्यवस्थागत खामियों को दुरुस्त करने की आवश्यकता जताई। डॉ. रामेश्वर सांगवा, डॉ. शंकरलाल जाखड़, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, सीताराम ताड़ी, अनिता गोयल सहित संकाय सदस्य महेंद्र भाकल उपस्थित थे। संचालन लेफ्टिनेंट प्रेमसिंह बुगासरा प्रो. सुरेंद्र कागट ने किया।

नागौर. बीआरमिर्धा कॉलेज में संगोंष्ठि वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि।