वरिष्ठ विधि अधिकारी से मिला शिक्षक संघ
नागौर. शिक्षकसंघ शेखावत ने 2012 में लगे शिक्षकों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिला परिषद सीईओ को सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में सोमवार को जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला परिषद के वरिष्ठ विधि अधिकारी राजेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की। सीईओ को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने विधि अधिकारी की टिप्पणी मांगी थी। इस पर चौधरी ने मंगलवार तक संघ को टिप्पणी देने का आश्वासन दिया है। अधिकारी के आश्वासन के बाद संघ ने पूर्व में प्रस्तावित जिला परिषद का घेराव स्थगित कर दिया। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश काकड़, मुकेश भार्गव, लोकेश निरंजनी, रामनिवास धेडू, बहादुर खिलेरी सहित कई सदस्य मौजूद थे।