निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
नागौर. जिलाशिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय सेठ किशनलाल कांकरिया स्कूल में सोमवार को मानवाधिकार की आवश्यकता विषय पर ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कांकरिया स्कूल के प्रधानाचार्य देवीदत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कांकरिया स्कूल के धनाराम कड़ेला प्रथम, रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की प्रतिभा मिश्रा द्वितीय, सेंट पॉल्स स्कूल की बिटटू जावा तृतीय स्थान पर रही।