- Hindi News
- परिषद ने नाली नहीं बनवाई तो सीवरेज से खुद जोड़ लिए कनेक्शन
परिषद ने नाली नहीं बनवाई तो सीवरेज से खुद जोड़ लिए कनेक्शन
शहरकी पीएचईडी कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा नालियां नहीं बनवाई गई तो लोगों ने अपने घर के बाथरूम किचन के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए अस्थाई नालियां खोद कर उनके कनेक्शन
सीवरेज के मेन होल में ही कर दिए। यह बात सोमवार को उस वक्त सामने आई जब रूडिप कार्मिक अजमेरी गेट क्षेत्र में सीवरेज बिछाने का काम कर रहे थे। पहले बिछाई गई सीवरेज लाइन मैन होल कनेक्शन के रूटीन चैकिंग के दौरान पता चला कि होल तो साइड से टूटे पड़े हैं और उनमें गंदा पानी भर रहा है। पता किया तो कॉलोनी के कई लोगों ने यह कारस्तानी कर रखी थी। अब यह पानी सीवरेज के काम में बड़ी परेशानी बन गया है।
कार्मिकों ने नालियों को भरकर होल के ढक्कन पाइपों की वापस मरम्मत की और लोगों को दुबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। इस पर लोग कहने लगे कि लंबे समय से यहां नालियों की व्यवस्था नहीं थी तो यह कदम उठाना पड़ा।
ये परिषद की अनदेखी है
^इससंबंध में नगर परिषद को कई बार लैटर लिखे गए हैं, लेकिन उन्होंने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। नगर परिषद की अनदेखी से अब सीवरेज के काम में आए दिन कई तरह की समस्याएं पेश रही हैं। विजयगर्ग, एक्सईएन,रूडिप
पैसे नहीं तो करें क्या
^परिषदके पास नालियां बनवाने के लिए राशि नहीं है। जब हमारे पास पैसे ही नहीं हैं, तो हम कर क्या सकते हैं। पोकररामचौहान, आयुक्त,नगर परिषद
नागौर. शहरकी पीएचईडी कॉलोनी में सीवरेज के मेन होल में किए गए घरेलू कनेक्शन को हटाते रूडिप कार्मिक।