भाभी को जलाने वाला देवर गिरफ्तार
नागौर. श्रीबालाजीथानांतर्गत अजासर गांव में 21 नवंबर को एक महिला को जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी देवर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में महिला के पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाधिकारी परशुराम पंवार ने बताया कि रूबीना प|ी बाबू खां को उसके ससुराल पक्ष की ओर से जलाकर मारने की कोशिश की गई। हादसे के बाद ससुराल पक्ष ने उसका कई दिनों तक उपचार भी नहीं करवाया। बाद में पड़ोसियों की सूचना पर उसके भाई पिता पीहर से अजासर पहुंचे रुबीना को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान के आधार पर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला दर्ज कर एक दिसंबर को आरोपी पति को गिरफ्तार किया था। रविवार शाम उसके देवर गुल्लू मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।