पारा घटा, सर्दी का असर बढ़ा
शहरमें रात के तापमान में हो रही लगातार गिरावट के बाद अब सोमवार को दिन के तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान सामान्य स्तर पर रहा। दिनभर बादल छाए रहने से दिन में भी सर्द अहसास हुआ। छत पर धूप सेंकने वालों को भी राहत नहीं मिली। सुबह देर तक फिर शाम से ही सर्द अहसास बढ़ गया। तापमान घटने से दिनभर सर्द हवा चलती रही। कई लोग दिन में ही गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। एक दिन पूर्व ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले 5 दिन से दिन का तापमान मामूली घट-बढ़ रहा था। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से घटकर 29 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में रात में चली सर्द हवा से कंपकंपी रही। हालात यह थे कि सूर्याेदय से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
उप्र में घने कोहरे के चलते ट्रेनंे चल रही हैं लेट
मेड़ता रोड| उत्तरप्रदेशमें घना कोहरा धुंध के कारण सोमवार को ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। गुवाहाटी एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस चार घंटे, वाराणसी-जोधपुर दो घंटे, भोपाल-जोधपुर दो घंटे सहित अन्य ट्रेनें बांद्रा-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस एक घंटे, कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस एक घंटे, जयपुर-सूरतगढ़ एक घंटे, जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, कोच्चुवेली-बीकानेर एक घंटे लेट आई।