पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के अस्पतालों का सघन निरीक्षण अभियान कल से

जिले के अस्पतालों का सघन निरीक्षण अभियान कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के अस्पतालों का सघन निरीक्षण अभियान 10 से 24 दिसबंर तक किया जाएगा। जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे एवं बीसीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान चैक लिस्ट भर कर 31 दिसंबर तक राज्य स्तर पर संयुक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन एवं सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, एनआरएचएम को भेजनी होगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन