कुचामन सिटी. लायंसक्लब के तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति एवं एमआरएस नागौर के सहयोग से नि: शुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 10 दिसंबर को लगाया जाएगा। लॉयन दलपतसिंह रूणीजा के सौजन्य से शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. लुकमान खां रोगियों की जांच कर उचित परामर्श देंगे।