पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृत इंद्रचंद का सुराग नहीं तो 12 को करेंगे कलेक्टर एसपी का घेराव

अपहृत इंद्रचंद का सुराग नहीं तो 12 को करेंगे कलेक्टर-एसपी का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवनरामगोदारा हत्याकांड के आठ साल बाद डीडवाना एक बार फिर आनंदपाल और उसकी गैंग की सक्रियता को लेकर सोमवार को चर्चा में गया। कुछ दिन पहले गोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह इंद्रचंद के अपहरण की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को यहां प्रदर्शन करते हुए हजारों लोगों पुलिस प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। धरने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।

किसान संघर्ष समिति एवं जाट महासभा की ओर से सोमवार को डीडवाना शांतिपूर्ण बंद रहा। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सामने किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में धरना दिया गया खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जीवण राम गोदारा हत्याकांड के गवाह इंद्रचंद का अपहरण शर्मसार करने वाली घटना है। दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण हो जाता है और 4 दिन बाद भी पुलिस एवं प्रशासन कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में हुए जीवनराम गोदारा हत्याकांड के बाद से नागौर में कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ गई है कि आए दिन कुछ कुछ घटनाएं होती रहती है। उन्होंने जाट समुदाय के साथ 36 कौम के लोगों से आह्वान किया कि एकजुट होकर मुकाबला करें बेनीवाल ने कहा कि किसानों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दो सौ बार गोदारा हत्याकांड का मुद्दा उठाया, तब जाकर आनंदपाल सिंह गिरफ्तार हुआ। अब हालात यह है कि अपराधी जेल से ही अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

अपहरण की सोची समझी रणनीति

कांग्रेस के प्रदेश सचिव चेतन सिंह डूडी ने कहा कि हालात इसी प्रकार चलते रहे तो आने वाला समय हमारे लिए और भी खतरनाक हो सकता है। डूडी ने गोदारा हत्याकांड के गवाह इंद्रचंद के अपहरण को सोची-समझी रणनीति बताते हुए कहा कि पांच दिन बीतने के बावजूद पुलिस एवं प्रशासन आज तक बता नहीं पाया कि इंद्रचंद कहां है। उन्होंने कहा कि गत भाजपा सरकार के शासन में जब गोदारा हत्याकांड हुआ, तब यही मंत्री थे, अब फिर से अपहरण कांड हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता है। वोट सबसे बड़ी ताकत है जो राज बदल सकती है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष आईदान राम रैवाड़ ने कहा कि यह किसी पार्टी विशेष का धरना नहीं है और ना ही कोई समाज का। इंद्रचंद का अपहरण हुए पांच दिन हो गए है, लेकिन पुलिस