- Hindi News
- सुक्खा गैंग के कृष्ण सिंह ने की थी परबतसर में शिक्षक की हत्या
सुक्खा गैंग के कृष्ण सिंह ने की थी परबतसर में शिक्षक की हत्या
भास्करन्यूज | परबतसर (नागौर)
परबतसरक्षेत्र के पास 31 अक्टूबर को सीकर जिले के निवासी भावसिया स्कूल में शिक्षक राजेंद्र सिंह शेखावत की हत्या के मामले में नागौर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी से सुक्खा गैंग के कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया है। कृष्ण सिंह ने लाखों रुपए की डील कर शिक्षक की हत्या की सुपारी ली थी। हत्या करवाने वाले इसी शिक्षक के गांव के ही लोग थे जिनकी शिक्षक से पांच साल से रंजिश चल रही थी। नागौर एसपी एचजी राघवेंद्र सुहासा ने गुरुवार को बताया कि फतेहपुर तहसील के ग्राम छोटी बलोद निवासी राजेन्द्रसिंह शेखावत परबतसर के ग्राम भावसिया में अध्यापक था। राजेंद्र सिंह की 31 अक्टूबर को कार में आए लोगों ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी। शेषपेज 7 पर (संबंधित खबर पेज 13 पर )
एसपी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद खोला राज
सुपारीकिलर कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर जैसे ही परबतसर थाने लाया गया तो गुरुवार सुबह नौ बजे एसपी राघवेंद्र सुहासा, एएसपी रामकुमार कस्वां, वृत्ताधिकारी सुभाष मिश्रा भी पहुंचे। एसपी ने यहां सुपारी किलर कृष्ण सिंह से 10 घंटे तक लगातार पूछताछ की। इसके बाद शाम सात बजे इसका खुलासा किया।
यह है मामला
परबतसरके पास मांडण ग्राम की नाडी के पास 31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बाइक पर जा रहे दो शिक्षकों को एक कार चालक ने टक्कर मारी कार से उतरे लोगों ने शिक्षक राजेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। एक साथी शिक्षक को जिंदा छोड़ दिया था। वारदात के दिन कार में पांच लोग सवार थे। अब पुलिस उन बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है जो इस हत्याकांड में कृष्ण सिंह के साथी थे।
नया खुलासा: नागौर में सुक्खा गैंग भी सक्रिय
इसमामले में 40 दिन से कोई खुलासा नहीं हो रहा था। आरोप लगाए जा रहे थे कि शिक्षक की हत्या आनंदपाल सिंह गैंग ने की है। मगर पुलिस जांच में जब यह खुलासा हुआ कि नागौर जिले में सुक्खा गैंग भी सक्रिय है तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। सुक्खा गैंग पर शक जाते ही उसकी गैंग के गुर्गों पर फोकस किया गया और मामला खुल गया।
कॉल ट्रेसिंग से पता चला कि सुपारी ली थी
परबतसरएसएचओ महेन्द्र सिंह शेखावत, मकराना थानाधिकारी दिलीपसिंह, एएसआई सरवर खां, परबत सिंह, छोटूराम, जगदीश, अमीर, असलम खां, शब्बीर खां, दौलत खां, भैराराम, कैलाश,