पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेनीवाल का प्रदर्शन आज

बेनीवाल का प्रदर्शन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवणरामगोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह प्रमोद जाट के भाई इंद्रचंद के अपहरण के मुद्दे पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। धरने का नेतृत्व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल कर रहे हैं। बेनीवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर किसान संघर्ष समिति एवं विभिन्न छात्र संघ मोर्चों के साथ सरकार पुलिस की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि गोदारा हत्याकांड के प्रमुख गवाह के भाई इंद्रचंद के अपहरण के एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। इससे किसानों में रोष है। विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो चुका है विकास कार्य ठप पड़े हैं। हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। जिले में दिनदहाड़े फायरिंग हो रही है। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश सचिव चेतन डूडी, किसान सभा के अध्यक्ष आईदान राम रैवाड़ समेत कई लोग शामिल होंगे।