- Hindi News
- सोयला की जिनिंग फैक्ट्री में आग 110 ट्रॉली कपास मशीनें जली
सोयला की जिनिंग फैक्ट्री में आग 110 ट्रॉली कपास मशीनें जली
भास्कर न्यूज | खींवसर/नागौर
नागौरजिले की सीमा से लगते जोधपुर जिले के सोयला कस्बे में गुरुवार को एक जिनिंग फैक्ट्री में भभकी आग से लाखों रुपए का कपास और मशीनें जलकर राख हो गई। आग की इस घटना से सोयला आसपास के गांवों में अफरा तफरी रही। छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर यहां रखे 110 ट्रॉली कपास को बचाया नहीं जा सका।
सोयला की सांवरिया जिनिंग फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई आग की शुरुआत पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे कपास से हुई। इसके बाद फैक्ट्री में आग लगना शुरू हुई। 15 मिनट में ही आग से पूरी फैक्ट्री भभकने लगी। यहां मौजूद लोग दौड़कर बाहर भागे। ग्रामीणों की मदद से लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके तत्काल बाद दमकल कार्यालयों को फोन किया गया। आसपास कोई दमकल कार्यालय नहीं होने पर नागौर जोधपुर प्रशासन को फोन किया गया। नागौर में जिनिंग फैक्ट्री चलाने वाले व्यवसायी धर्मेंद्र तापडिय़ा भी अपने निजी कार्मिकों को लेकर मदद के लिए सोयला पहुंचे। तीन घंटे तक आग लगती रही। हादसे में 110 ट्रॉली कपास जलकर राख हो गया।
पुलिसऔर ग्रामीणों ने की मदद: आगकी भेंट में ट्रैक्टर भी जलकर के राख हो गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े छह बजे तक आग पर काबू हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी हैं।
खींवसर. जोधपुरजिले के सोयला कस्बे में जिनिंग फैक्ट्री में लगी आग के बाद उठता धुआं। जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास करते राहतकर्मी।