पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए जागरूकता लाएं छात्राएं: डॉ. शीशराम

कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए जागरूकता लाएं छात्राएं: डॉ. शीशराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयराजकीय महिला कॉलेज में बुधवार को पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमएचओ डॉ. शीशराम चौधरी ने कहा कि छात्राएं लोगों में जागरूकता लाएं ताकि कन्या भ्रूण हत्या को पूरी तरह से रोका जा सके। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी ने कहा कि लड़कियां, लड़कों से किसी भी कार्य में कम योग्य नहीं है। लड़कियों ने समाज के सभी क्षेत्र में अपने बलबूते विशिष्ट स्थान बनाया है इससे देश का मान सम्मान बड़ा है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य सुनीता गुप्ता ने कहा कि छात्राएं अपने आत्मसम्मान की स्वयं रक्षा करे। सभी छात्राएं भविष्य की माताएं है। छात्राएं कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करेंगी तो बेटियां बचेगी।

कॉलेज व्याख्याता डॉ. वृंदा सिंह ने कहा कि समाज में लड़कियां की संख्या कम होने से प्राकृतिक सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है। पीसीएनडीटी सत्येन्द्र पालीवाल, उप प्रचार प्रसार अधिकारी श्यामसुन्दर ने योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। संचालन व्याख्याता निशा माथुर द्वारा किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता, पोस्टर, भाषण श्लोगन आदि का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नेहा चारण प्रथम, सरिता राठौड़ द्वितीय नवनीता नागौरा तृतीय स्थान पर रही। वही श्लोगन प्रतियोगिता में ममता जोधा प्रथम, कांता वैष्णव द्वितीय जागृति गौड़ तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में उषा कंसारा प्रथम, जागृति गौड़ द्वितीय हीरू बानो फिरदौस खोखर तृतीय स्थान पर रही।

निबंध प्रतियोगिता में कृष्णा कच्छावा प्रथम, पूजा कंवर द्वितीय, जागृति गौड़ सुनीता बिश्नोई तृतीय स्थान पर रही।

नागौर. बेटीबचाओ अभियान के दौरान राजकीय महिला कॉलेज में मंचासीन अतिथि।

नागौर. बेटीबचाओ कार्यक्रम के दौरान राजकीय महिला कॉलेज में उपस्थित छात्राएं।