पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क डेंटल चैक अप थायरॉयड परामर्श शिविर के लिए पंजीकरण शुरू

निशुल्क डेंटल चैक अप थायरॉयड परामर्श शिविर के लिए पंजीकरण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुगनसिंहसर्किल स्थित नवजीवन अस्पताल में 28 सितंबर को आयोजित होने वाले निशुल्क डेंटल चैक अप थायरॉयड परामर्श शिविर के लिए शुक्रवार से मरीजों का पंजीकरण शुरू हो गया।

दैनिक भास्कर, पितृ कृपा अस्पताल नवजीवन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस शिविर में डॉ. हापू राम चौधरी डॉ. रणवीर सिंह सेवाएं देंगे। इस शिविर में दांतों का निशुल्क चैक अप करने के साथ ही आवश्यक होने पर दवाइयां भी दी जाएंगी। थायरॉयड के रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में थायरॉयड के संबंध में जांच रियायती दर पर की जाएगी तथा ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा। इन रोगियों का ऑपरेशन लागत खर्च पर किया जाएगा। अस्पताल परिसर में सुबह दस से ग्यारह बजे पंजीकरण करवाया जा सकता है। शिविर वाले दिन भी सुबह दस बजे से पंजीकरण करवाया जा सकेगा। शिविर सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। शिविर के बारे में अधिकाधिक लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिहाज से शहर में अनेक स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं। शुक्रवार को नागौर शहर सहित अासपास के गांवों ढाणियों में माइक से भी लोगों को सूचना दी गई। डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि समय पर थाइराॅइड का उपचार करवा लिया जाए तो भविष्य में इसे लेकर कभी परेशान नहीं होना पड़ता। डेंटल विशेषज्ञ डा. हापूराम चौधरी ने बताया कि थायरॉइड से संबंधित कोई परेशानी होने पर इसका दांतों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।