- Hindi News
- संस्कृति सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिताएं
संस्कृति सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिताएं
नागौर। शहरमें भारत विकास परिषद के महिला प्रकल्प के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिवस के मौके पर पुष्प साज सज्जा सलाद साज सज्जा की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उपाध्यक्ष बालकिशन भाटी ने बताया कि जैन श्वेतांबर वद्र्धमान उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ परिषद के पूर्व शाखा संरक्षक डॉ. बी एल भूतड़ा ने मां सरस्वती की पूजा वंदना कर किया। इसमें 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता का निर्वहन किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. के एम मोदी डॉ अनिता मोदी द्वारा निर्णायक दायित्व का निर्वहन किया। शाखा अध्यक्ष हरिराम बिश्नोई ने बताया कि पुष्प साज सज्जा में मनीषा बांगाणी प्रथम रही जबकि रजनी व्यास, मोनू कंसारा संयुक्त रूप से द्वितीय विजेता बनी। सलाद साज सज्जा प्रतियोगिता में राजश्री सोनी तस्लीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तनीषा पंवार योगिता पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृति सप्ताह के तहत गुरुवार शाम 4.30 बजे महापुरुष वेशभूषा का आयोजन होगा। प्रकल्प प्रभारी भोजराज सारस्वत ने बताया कि इसके प्रभारी खींव राज टाक राजेन्द्र डागा होंगे प्रतियोगिता महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर विद्यालय माही दरवाजा में होगी।