वृहद ऋण वितरण शिविर आज
नागौर| राजस्थानमरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखाओं द्वारा 25 सितम्बर को डीडवाना में वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा इसमें बैंक अध्यक्ष एसपी श्रीमाली द्वारा लाभान्वितों को ऋण राशि के चैक प्रदान किए जाएंगे। समारोह में महाप्रबंधक माधोराम मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा जरूरतमंद लोगो को कृषि एवं व्यवसाय कार्य में सहायता के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।