- Hindi News
- सुख देने से ही सुख मिलता है: साध्वी संयम ज्योति
सुख देने से ही सुख मिलता है: साध्वी संयम ज्योति
नागौर| श्रीजैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ कनक अराधना भवन में बुधवार को साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि सुख दिया सुख होता है और दुख दिया दुख होता है। साध्वी ने कहा कि सांसारिक सुख, सुख नहीं होता, केवल सुखाभ्यास होता है इसलिए अनुकूलता और सुख सुविधाएं प्राप्त होने पर उनमें आसंत नहीं होना चाहिए उनका अहंकार नहीं करना चाहिए। श्री वद्र्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ में चातुर्मास गतिमान है। साध्वी डॉ. हेमप्रभा ने प्रवचन में कहा कि ज्ञानी जन्म लेने से डरता है और अज्ञानी मरने से डरता है। आत्मा अकेली आई है और अकेली जाएगी। धर्मसभा में महावीर नाहटा, फतेह चन्द, नरेन्द्र से श्रावक-श्राविकाएं थे।