पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडवाना में बेनीवाल किसान संघर्ष समिति का धरना और प्रदर्शन आज

डीडवाना में बेनीवाल किसान संघर्ष समिति का धरना और प्रदर्शन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें बढ़ते अपराधों, जीवनराम गोदारा हत्याकांड के गवाह का अपहरण, कुचामन फायरिंग जैसी घटनाओं के विरोध में किसान संघर्ष समिति खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल समेत कांग्रेस के नेताओं की तरफ सोमवार को डीडवाना में धरना प्रदर्शन होगा। हालांकि इस प्रदर्शन को अभी एक दिवसीय बताया जा रहा है। मगर सोमवार को यह तय किया जाएगा कि प्रदर्शन की अवधि आगे बढ़ाई जाए या नहीं।

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने रविवार को नागौर में बताया कि खींवसर, नागौर, लोहावट, ओसियां के किसान युवा सोमवार सुबह 10 बजे नागौर से एक साथ डीडवाना के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया कि अपह्त इंद्रचंद को दस्तयाब किया जाए।

शेषपेज 15 पर