कार का टायर फटने से एक घायल
नागौर। हरिमागांव के पास बुधवार सुबह एक अल्टो कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पास ही स्थित एक खेत की खाई में चली गई। इससे उसमें युवक गंभीर घायल हो गया जबकि उसकी प|ी सुरक्षित बच गई। डेह 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोहर गोदारा चालक रामपाल बेनीवाल ने बताया कि एवाद निवासी किशोर जाट (42) अपनी प|ी के साथ नागौर से लाडनूं जा रहा था। हरिमा के पास अचानक कार का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पास स्थित खेत की खाई में उतर गई। इससे किशोर गंभीर घायल हो गया। उसकी प|ी ने 108 को फोन कर सूचना दी। किशोर को नागौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।