- Hindi News
- खाद्य विभाग की टीम ने सील फैक्ट्री में भरे सैम्पल, मिली गंभीर अनियमितताएं
खाद्य विभाग की टीम ने सील फैक्ट्री में भरे सैम्पल, मिली गंभीर अनियमितताएं
डेगानाशहर के टंकीपुरा में मंगलवार को डेगाना पुलिस ने नकली घी बनाने की सूचना पर एक घी फैक्ट्री पर छापेमारी की थी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम डेगाना पहुंची सीलबंद फैक्ट्री में माल की जांच की।
फैक्ट्री में घी के डिब्बे, बड़ी मात्रा में घी के पिंपी, घी बनाने की मशीन, थैलियों की जांच की गई। डालडा वनस्पति के नाम पर घी बनाने वाली इस लाइसेंस शुदा फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कई तरह की गंभीर अनियमितताएं मिली। खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने डालडा घी के एक किलोग्राम के करीब 53 ऐसे डिब्बे देखे जिन पर अप्रेल की एक्सपायरी डेट थी। इस पर फैक्ट्री संचालक हीरालाल दर्जी को कड़ी फटकार लगाकर डिब्बे नष्ट करने के आदेश दिए। कुछ डिब्बे पर वनस्पति घी की जगह पर शुद्ध घी लिखा होने पर टीम ने फटकार लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। कई डिब्बों से घी के सैंपल लेकर प्रयोग शाला भेजा। इसमें घी के असली नकली होने के साथ असली वनस्पति घी होने की बात भी पता चल जाएगी।
यहथा मामला
डेगानापुलिस को सूचना मिली कि टंकीपुरा में वनस्पति पूजन के नाम से नकली घी बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को सील कर दिया खाद्य विभाग को सूचना भेज दी।
^टीमने फैक्ट्री से कई प्रकार के सैम्पल भरे हैं। 53 किलोग्राम घी को एक्सपायरी डेट होने पर नष्ट करने के आदेश दिए हैं। कई डिब्बों पर वनस्पति घी की बजाय शुद्ध घी लिखा होने जैसी कई अनियमितताएं पाई गई है। प्रयोग शाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। -अनिलकुमार शर्मा, खाद्यसुरक्षा अधिकारी, खाद्य विभाग, नागौर।