- Hindi News
- नागौर| खींवसरको पंचायत समिति बनाने के लिए अब राज्य सरकार
नागौर| खींवसरको पंचायत समिति बनाने के लिए अब राज्य सरकार
नागौर| खींवसरको पंचायत समिति बनाने के लिए अब राज्य सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। दो दिन पहले जयपुर में केबिनेट की बैठक में ऊर्जा मंत्री गज.ेंद्र सिंह खींवसर ने नागौर जिले में खींवसर कस्बे पर पंचायत समिति मुख्यालय खोलने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि भौगोलिक क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खींवसर को पंचायत समिति बनाना जरूरी है। केबिनेट मंत्रीमंडल की बैठक में खींवसर को पंचायत समिति बनाने का मुद्दा सामने आते ही कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रमुख शासन सचिव श्रीमत पांडे की देखरेख में खींवसर के मुद्दे पर दिनभर रिहर्सल चलती रही। दो दिन पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई केबिनेट की बैठक में ऊर्जा मंत्री ने तर्क रखा कि अभी खींवसर के लोगों को पंचायत समिति मूंडवा जाना पड़ता है। काम के लिए इन लोगों को बहुत दूर तक जाना पड़ता है जो गरीब आम आदमी के बस की बात नहीं है। ऊर्जा मंत्री ने तर्क दिया कि बिरलोका में रहने वाले व्यक्ति को पहले 28 किलोमीटर का सफर कर खींवसर आना पड़ता है। उसके बाद 45 किलोमीटर का सफर करके नागौर और उसके बाद 20 किलोमीटर का सफर करके मूंडवा जाना पड़ता है। इस प्रकार क्षेत्र के लोगों को 93 किलोमीटर तक सफर करना पड़ता है। पूछने पर दैनिक भास्कर को ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मैं विधायक तो लोहावट का हूं मगर मेरा नागौर जिले से भी उतना ही रिश्ता है जितना लोहावट से है। पहली बार नागौर से जीता और मंत्री बना। उन्होंने कहा कि खींवसर नागौर के लोगों के हर दुख दर्द में हमेशा शामिल रहूंगा। केबिनेट बैठक में यह बात आई कि जिस क्षेत्र में 50 ग्राम पंचायतें हैं उन्हें ही पंचायत समिति बनाया जाता है। इस दौरान खींवसर को बेसिक नियम कानून के तहत पंचायत समिति बनाने की दिक्कतों का भी हवाला दिया गया।
शुरूहुई कवायद: केबिनेटबैठक में मामला उठने के बाद शुक्रवार को प्रमुख शासन सचिव श्रीमत पांडे के नेतृत्व में खींवसर को पंचायत समिति बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में पंचायतीराज विभाग के अधिकारी दिनभर भौगोलिक, प्रशासनिक, क्षेत्रीय पंचायत की स्थिति पर समीक्षा करते रहे। नागौर प्रशासन से भी जानकारियां जुटाई गईं। इस बीच पंचायतीराज के एक्सपर्ट से राय लेने का सिलसिला भी चला। खींवसर विधानसभा मुख्यालय है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस थाना, तहसील एसडीएम मुख्याल