पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

विधायक ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

नागौर| भामाशाहयोजना के अंतर्गत ग्राम छीला में शुक्रवार को शिविर के दौरान विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता देखने पर विधायक ने तुरंत प्रभाव से उपखण्ड अधिकारी विकास अधिकारी को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। सघन दौरे में कालड़ी गांव में कालीमाता के मंदिर तक सड़क निर्माण सामुदायिक भवन की घोषणा की। तथा कालीमाता मंदिर का लोकार्पण किया। इसी क्रम में अलाय, बारानी, भदवासी सहित अनेक गांवों का दौरा कर मौके पर आम जनों की समस्याओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता, नरेन्द्र कुमार गहलोत, नानक राम, पाबू राम जाणी, भोमसिंह बारानी, भंवरलाल विश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता दौरे में शामिल थे।

चयनितशिक्षकों के स्थायीकरण की मांग

नागौर| राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ उपशाखा अध्यक्ष बलवीर खती के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि 2012 में चयनित शिक्षकों को स्थायीकरण आदेश जारी करने की मांग की गई। राज्य सरकार ने सितम्बर 2014 से 20 प्रतिशत वेतन बढ़ाकर देने की भी घोषणा की थी लेकिन इसके आदेश जारी होने के कारण वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। दो वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी करवाने की सरकार से पुरजोर मांग की गई। इस अवसर पर दीप चंद देवड़ा, भारमल सामरिया, रामू राम, ताराचंद सिसोदिया, गुलाब गुरू, नरेन्द्र सिंह, दीपाराम मेघवाल, सुरेश जाखड़, हनुमान सिंह टाक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।