- Hindi News
- बोले एसपी, सिक्योरिटी ऑडिट के बिना दें निकाय, व्यावसायिक भवनों की अनुमति
बोले एसपी, सिक्योरिटी ऑडिट के बिना दें निकाय, व्यावसायिक भवनों की अनुमति
अक्सरचर्चाओं में रहने वाले जिला सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को फिर चर्चा में रही। इस बार पूरी बैठक का केंद्र बिंदू पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ की ओर से उठाया गया मामला रहा। पुलिस अधीक्षक गौड़ ने कहा कि नगर निकाय नए व्यावसायिक भवनों की अनुमति देने से पूर्व पुलिस से प्लान की सिक्योरिटी ऑडिट करवाएगा। यह आवश्यक है।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि गृह विभाग ने हाल में नए रूल्स तय किए हैं। नए व्यावसायिक भवनों की अनुमति देने से पूर्व पुलिस से प्लान की ‘सिक्योरिटी ऑडिट’ करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऑडिट कराने की जिम्मेदारी पूर्णतया नगर परिषद की है इसलिए इस प्रकार की कोई भी अनुमति देने से पूर्व पुलिस को सूचित किया जाए। एसपी ने बैठक में मौजूद सभापति बिरदीचंद सांखला ने कहा कि भवन निर्माण की स्वीकृति का काम आयुक्त अधिशासी अधिकारियों का है। उन्होंने इस संबंध में परिषद अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।