- Hindi News
- नागौर| श्रीमारुत नंदन शारदा बाल निकेतन में शुक्रवार को स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्
नागौर| श्रीमारुत नंदन शारदा बाल निकेतन में शुक्रवार को स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी के बारे में जानकारी दी...
नागौर| श्रीमारुत नंदन शारदा बाल निकेतन में शुक्रवार को स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी के बारे में जानकारी दी गई। स्वदेशी वस्तु का उपयोग करने के साथ स्वदेशी चिंतन स्वदेशी भाषा स्वदेशी परिवेश अपनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा देश में स्वदेश भाव हो प्रचण्ड भारती गीत प्रस्तुत किया गया। जगदीश चौधरी ने कहा की स्वदेशी वस्तु अपनाकर हम देश के आर्थिक विकास में बहुत बड़ा योगदान दे सकते है। स्वदेशी उद्योग अधिक विकसित होंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा तथा हमारा देश स्वावलंबी बनेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चांगल ने किया।